शिवाजी नगर कांवाली रोड वार्ड नं. 24 में लगा पेंशन सत्यापन का वृहद कैंप

100 फार्मों का सत्यापन किया गया

उत्तराखंड हेड लाइंस

देहरादून। वार्ड नं. 24 शिवाजी नगर कांवली रोड छब्बील  बाग वाल्मीकि धर्मशला में वार्ड के पार्षद व अनूसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में लोगों की सुविधा के लिए पेंशन सत्यापन का वृहद कैम्प लगाया गया जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे।

   

नगर निगम के वार्ड 24 के पार्षद विशाल कुमार के नेतृत्व में समय-समय क्षेत्रीय जनता की सुविधा के लिए कैंप लगाये जाते है ताकि क्षेत्रीय जनता को सरकार से मिल रही सुविधाओं का लाभ मिल सके और अधिकारियों व कर्मचारियों के चक्कर न काटने पड़े। इसी को मद्दे नजर रखते नगर निगम के पार्षद व अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार ने अपने ही वार्ड में पेंशन के सत्यापन का वृहद कैंप का आयोजन किया जिसमें 100 लोगों ने अपने पेंशन से संबंधित कागजात सत्यापन करवाये। वार्ड 24 से जुडे़ आसपास के वार्डों के लोगों ने भी कैंप  का फायदा उठाया।

 पार्षद विशल कुमार ने उत्तराखंड हेड लाइंस को बताया सत्यापन न होने से काफी लोगों की पेंशन रूक जाती है जिससे भोलीभाली जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए यह कैंप लगाया है। 

   इस अवसर पर सैकड़ों  लोगों ने अपने पेंशन से संबंध्ति फार्मों का सत्यापन करवाया। कैंप में संबंधित विभाग से दिवाकर बहुगुणा, व संजय वर्मा मौके पर मौजूद थे।