चन्द्रबनी की यही कहानी चारों तरफ पानी ही पानी

पुलिया के  लिए बनी डीपीआर भी फाइलों में कैद 

उत्तराखंड हेड लाइंस

देहरादून। दून में झमाझम मूसलधार वर्षा ने सिस्टम के दावों की फिर पोल खोल दी वर्षा के दौरान शहर के हालात और बदतर हो गए। चौक-चौराहे तालाब में तब्दील नजर आए तो सड़कों पर नदियां बहती रहीं नगर निगम की अधूरी तैयारियों के कारण ज्यादातर नालियां चोक हो गई। स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्यों के कारण भी शहर की सूरत बिगड़ गई। कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहा और जलभराव के कारण लोग घरों व दुकानों से बाहर तक नहीं निकल पाए। मानसून लगातार दून के सरकारी इंतजामों की परीक्षा ले रहा है। 

सहसपुर विधनसभा का क्षेत्र चन्द्रबनी वार्ड 91 में कई वर्षो से पट्टियों जाने वाले मुख्य पर एक रपट्टा रगड़ है जिसे धोबा नाले से जाना जाता है आज वह रपट्टा रगड़ इतना खतरानाक मोड़ पर आ गया है  जिससे क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

   लगातार  हो  रही बारिश से नगर निगम का वार्ड 91 चंद्रबनी चोयला  की तस्वीर दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है जो पट्टियों को जाने वाला मुख्य मार्ग रगड़ के पास की सड़क नदी में तब्दील हो गया है।

    जब भी बारिश होती है तो इस क्षेत्र में दुर्घटना घटने की संभावना तेज होती जाती हैं। लोगों के जानमाल के साथ ही कीमती सामान व गाय, भैंस इस जगह पर बह जाती हैं। पिछले दिनों एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति भी इस दुर्घटना का शिकार हुआ।

 मूसलधार वर्षा के कारण वार्ड 91 चन्द्रबनी में चारो तरपफ पानी ही पानी हो रखा है। इस वार्ड में एक बड़ा नाला आवासीय क्षेत्र में पड़ता है जिसका नाम धोबा नाला है। इसे क्षेत्रीय लोग रपटा कहते हैं। इस रपटे को पार करते हुए एक इटरनेशनल ग्लेक्शियन स्कूल है जिसमें क्षेत्रीय बच्चे और दूरदरादज के बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं लेकिन इस नाले को बरसात के दिनों में पार करना मुश्किल हो जाता है जिसके चलते बच्चे अपनी पढ़ाई से वचिंत रहना पड़ता है। 

यही नही इस नाले को पार करते समय बड़थ्वाल चौक, पट्टियों वाला, घराट, तुंतोवाला  आने जाने वाले लोग भी परेशान रहते हैं। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर व चन्द्रबनी के पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला ने कई बार शासन-प्रशासन को अवगत करा चुके हैं लेकिन व्यवस्था जस की तस है। बाकायदा इसके लिए डी पीआर बना हुआ वह डीपीआर भी कागजों में धूल खा रही है। पिछले साल भी इन्ही दिनों क्षेत्रीय लोगों ने इस नाले पर विधायक व पार्षद को बुलाया था और इस नाले में पफंसे राहगीरों को क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला ने बचाया था लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक शासन प्रशासन हरकत में नया आया जिसका खामियाजा यह रहा कि अतंतः क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद के नेतृत्व में धरना देना पड़़ा।